गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने लगी महिला, फिर तो…

भागलपुर: भागलपुर में मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक महिला डूबने लगी। महिला को डूबता देख गंगा घाट पर तैनात आपदा मित्रो ने बचाया। घटना भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट की है जहां गंगा स्नान के दौरान एक महिला डूबने लगी। महिला की पहचान मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अमन कुमार की पत्नी सुकेशी कुमारी के रूप में की गई। आपदा मित्रो ने महिला को नदी से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसे पुलिस ने उसके पति के हवाले कर दिया।

महिला ने बताया कि स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और इस वजह से वह डूबने लगी थी। बता दें कि श्रावणी मेला को देखते हुए अंचलाधिकारी ने सभी घाटों पर आपदा मित्र की तैनाती की है। आपदा मित्र सनोज कुमार पासवान, सुशील यादव, दिलीप यादव, रूपेश कुमार, नीतीश कुमार, अमित कुमार, आशीष रंजन, संजीव कुमार, बाबूलाल शाह, जनार्दन राम, प्रेमचंद पासवान, प्रमोद कुमार शाह ने डूबती महिला को बचाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नौंवी फेल तेजस्वी से नहीं संभलेगा बिहार, LJPR ने कहा सरकार में सहयोगी होने…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...