JEHANABAD में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई है मृतक की पहचान

जहानाबाद: जहानाबाद में पटना गया रेलखंड के गौतम बुद्ध विद्यालय के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की शाम एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेल थाना को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे रेल पुलिस के अधिकारी ने बताया कि युवक ट्रेन से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या फिर ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आया है इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- MODI सिर्फ झूठ की गारंटी देते हैं -विनय कुशवाहा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD
JEHANABAD

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के 20 अभ्यर्थियों की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा से जुड़ी याचिका पर जेएसएससी को 20 अभ्यर्थियों की सीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई...