ट्रेन के चपेट में आने से मजदूर की मौत

जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड में लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटना से यात्रियों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है। ताजा मामला पटना गया रेल खंड के नेर हॉल्ट का है। जहां पूरे परिवार के साथ ट्रेन पकड़ने जा रहे मजदूर आशीष कुमार की दर्दनाक मौत ट्रेन से कट जाने के कारण हो गई। घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी जहानाबाद रेलवे थाना को दिया जिसके बाद रेल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि ओबा गांव के रहने वाला आशीष कुमार जो मजदूर के रूप में काम करता था वह अपने पूरे परिवार के साथ गांव से ट्रेन पकड़ कर जहानाबाद जा रहा था। ट्रेन पकड़ने के दौरान पूरा परिवार ट्रेन नेर हाल्ट पर में चढ़ गया लेकिन अत्यधिक भीड़ रहने के कारण वह ट्रेन में नहीं चढ़ पाया।ट्रेन के पायदान पर लटक कर जैसे ही डिब्बा के अंदर जाने का प्रयास आशीष ने किया उसका पैर पावदान से फिसल गया और वह ट्रेन के पहिया के चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी देखें :

बताया जाता है कि मृतक आशीष अपने परिवार इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। गौरतलब हो कि पटना-गया रेल खंड के गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-6 एवं 7 पर जब से निर्माण कार्य हो रहा है। तब से लेकर अब तक इस रेल खंड में कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है और कई का रूट में बदलाव किया गया है। जिसके कारण जो ट्रेन अत्यधिक भीड़ चल रही है। लगभग प्रत्येक दिन ट्रेन दुर्घटना हो रही है। जिसके कारण यात्रियों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है।

यह भी पढ़े : रेलवे गुमटी के समीप 2 युवक की ट्रेन से कटकर मौत

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...