डुमरांव : युवती के बुलाने पर मिलने गया युवक, भाइयों ने पड़कर क्या दी सजा. जानिए

बक्सर के डुमरांव से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है. डुमरांव के चतुरशालगंज में एक युवती के द्वारा कथित तौर पर युवक का गुप्तांग काट दिया गया. युवक का गुप्तांग काट दिए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती तथा उसके भाइयों को हिरासत में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला

युवती शादी का दबाव बना रही थी. जिस पर प्रेमी ने कहा कि उसके घर वाले शादी को तैयार हैं. लड़की अपने घर वालों से बात कर ले. लेकिन लड़की का यह कहना था कि वह उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ले जिस पर प्रमी तैयार नहीं था.

वहीं युवती ने शनिवार को प्रेमी ने यह कह कर घर बुलाया कि उसके घर पर कोई नहीं है. उसने खाने-पीने की वस्तुएं लेकर घर पर आने को कहा. जब प्रेमी युवती के घर पहुंचा तो पहले से ही युवती के तीन वहां मौजूद थे. जिन्होंने युवक को पकड़ लिया और फिर युवती ने उसका गुप्तांग ब्लेड से काट दिया. बाद में वह किसी तरह वहां से भागा, भागने के दौरान ही युवती के भाइयों ने उसके सिर पर लोहे के हथियार से प्रहार कर दिया. जिससे कि उसका सिर फट गया. प्रेमी भागते हुए अस्पताल पहुंचा और परिजनों को सूचना दी.

डुमरांव एसडीपीओ ने दी जानकारी

इस मामले में डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शनिवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे सूचना मिली कि चतुरशालगंज में एक युवक का गुप्तांग काट दिया गया है. सूचना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी अनीषा राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और फिर पुलिस टीम तथा परिजनों की सहायता से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में युवक के परिजनों के बयान के आधार पर युवती तथा उसके भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

भविष्य में हो सकती हैं युवक को परेशानियां : चिकित्सक

घायल युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि युवक का गुप्तांग बुरी तरह काट दिया गया है. मूत्र विसर्जन के साथ-साथ वीर्य की नली को भी नुकसान हुआ है. जिससे कि कई तरह की परेशानियों के सामने आने की भी आशंका बनी रहती है. परिजनों के द्वारा युवक को जल्द ही अस्पताल में लाए जाने से उसका इलाज ससमय शुरु हो गया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...