मधेपुरा के मुरलीगंज CO पर गंभीर आरोप, युवती ने कहा…

मधेपुरा के मुरलीगंज के सीओ पर आरोप ‘पहले किया यौन शोषण फिर परिजनों ने कराई शादी’। मामले में जेल भी जा चुका है आरोपी सीओ। अब कर रहा दूसरी शादी की तैयारी। मिलने के लिए युवती लगा रही कार्यालय का चक्कर, लेकिन आरोपी सीओ चल रहे फरार। सरकारी मोबाइल भी है बंद।

CO

मधेपुरा: मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले के अनुसार मुरलीगंज के सीओ पर यौन शोषण का आरोप एक युवती ने लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने वर्ष 2020 में एक सीओ पर धोखा से यौन शोषण का आरोप लगाया था और पटना के एस के पुरी थाना में मामला दर्ज कराया था। लेकिन बाद में परिजनों ने मामले को रफा दफा करने के लिए दोनों की एक मंदिर में शादी करवा दी लेकिन एक बार फिर आरोपी सीओ दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है।

सीओ की शादी की बात सुन युवती आरोपी सीओ से मिलने की लगातार कोशिश कर रही है लेकिन आरोपी सीओ अपने कार्यालय से फरार है। वर्ष 2020 में एक युवती ने पटना के एस के पुरी थाना में अपने शिकायत में कहा था कि बिहार सरकार का एक अधिकारी अंचलाधिकारी किसलय कुमार ने उसे फ्रूटी में नशीली दवा मिला कर पिला दिया और फिर उसका यौन शोषण किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

परिजनों ने मंदिर में कराई थी शादी
युवती ने बताया कि अधिकारी के जेल जाने के बाद उसके परिजनों ने युवती और उसके परिजन को मामले को निपटाने के लिए शादी की पेशकश की। युवती की शादी के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी और फिर दोनों की शादी एक मंदिर में करवा दी। मंदिर में शादी के बाद दोनों करीब तीन वर्षों तक पति पत्नी की तरह साथ रहे। इस बीच आरोपी अधिकारी का पदस्थापन मधेपुरा के मुरलीगंज में हो गया।

अधिकारी की कहीं और शादी हुई तय
युवती ने आरोप लगाया कि मुरलीगंज में पदस्थापन होते ही अधिकारी के परिजनों ने गुपचुप तरीके से उसकी शादी कहीं और पक्की कर दी साथ ही दहेज के रूप में मोटी रकम भी वसूली। युवती को जब इस बात की भनक लगी तो वह मुरलीगंज पहुंची और अधिकारी से बात और मुलाकात करने की लेकिन आरोपी अधिकारी अपना सरकारी मोबाइल भी बंद कर अपना कार्यालय और आवास छोड़ कर फरार हो गए। इधर युवती करीब एक सप्ताह से कार्यालय का चक्कर लगा रही है लेकिन अधिकारी गायब हैं।

मामले में युवती ने जब मीडिया के सामने पूरी बात बताई तो पत्रकारों ने आरोपी अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा है। वहीं जिले के अन्य आलाधिकारी मामले को कोर्ट में विचाराधीन बता कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं अब इस मामले में पप्पू यादव ने युवती का साथ देने आगे आये और कहा कि आरोपी सीओ को सरकार यथाशीघ्र निलंबित कर उचित कार्रवाई करे। बता दें कि वर्ष 2020 में आरोपी अधिकारी के खिलाफ जब युवती ने मामला दर्ज कराया था उस वक्त मामला काफी सुर्ख़ियों में रहा था।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- SIWAN से हीना शहाब ने गुपचुप तरीके से दाखिल किया नामांकन

CO CO CO CO CO

CO

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...