पूर्व मंत्री के आवास में चोरी, पंखा कूलर के साथ ही ये चीजें ले गए चोर…

पटना: बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अब अपराधी आम तो आम खास लोगों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं कतराते हैं। हालांकि बिहार पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और आपराधिक वारदात के बाद कार्रवाई का दावा जरुर करती है लेकिन आपराधिक घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिलती। एक बार फिर राजधानी पटना में चोरों ने पूर्व मंत्री के आवास को निशाना बनाया और उनके सरकारी आवास में चोरी कर ली।

Ad1 1 22Scope News

चोरों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक मुरारी गौतम के सरकारी आवास 12, सर्कुलर रोड स्थित आवास से पंखा कूलर, गद्दे, कंबल टोंटी समेत कई सामानों की चोरी कर ली। चोरी के मामले में पूर्व मंत्री के निजी सहायक ने सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 22 जून को सचिवालय थाना ने मामला दर्ज करते हुए चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में भी पुलिस जल्द ही चोरों को पकड लेने का दावा जरुर करती है लेकिन सवाल यह भी उठता है कि जब राजधानी में माननीय सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

Ad2 1 22Scope News

बता दें कि इससे पहले भी इसी वर्ष फरवरी के महीने में बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू के आवास पर चोरी हो चुकी है जिसमें उनके यहां काम करने वाले एक कर्मी पर ही चोरी का आरोप लगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मवेशी चराने गए किसान का शव बहियार में हुआ बरामद, परिजनों ने कहा ‘हुई है हत्या…’

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...