मंत्री लखेंद्र का बड़ा ऐलान, कहा- अब कानून का चलेगा डंडा, राबड़ी आवास खाली नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

पटना : बिहार की राजनीति में 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के मुद्दे पर अब बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि दायित्व और पद के अनुसार उसका आवंटन किया जाता है। मंत्री ने स्पष्ट संकेत दिया कि यदि आवास खाली नहीं किया गया तो सरकार कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेगी।

बिहार में कानून का राज है और किसी की दादागिरी या गुंडागर्दी नहीं चलेगी – मंत्री लखेंद्र पासवान

बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और किसी की दादागिरी या गुंडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जिस पद के लिए आवास आवंटित किया जाता है, पद समाप्त होने के बाद उसे स्वतः खाली कर देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। लखेंद्र पासवान ने कहा कि सरकार ने नियमों के तहत एक मंत्री को आवास आवंटित किया है और उनके अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी आदेश का पालन नहीं करता है तो कानून अपना काम करेगा और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Minister Lakhendra Paswan 1 22Scope News

मंत्री लखेंद्र पासवान ने RJD और उसके नेताओं पर भी तीखा हमला बोला

मंत्री लखेंद्र पासवान ने राजद और उसके नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद को नकार चुकी है और पार्टी के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन का राज है और सभी निर्णय कानून के दायरे में लिए जाते हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री लखेंद्र पासवान ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार चुनावी मोड में रहता है और आगामी एमएलसी चुनाव की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है। मंत्री ने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए की जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Minister Lakhendra Paswan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : CM सम्राट का तीखा हमला, कहा- ‘सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं, मोह छोड़ दीजिए’

हिमांश कुमार की रिपोर्ट

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...