Advertisement
Advertisement

जदयू विधायक शालिनी मिश्रा के आवास में बड़ी चोरी, लाखों के गहने व सामान ले गए चोर

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में चोरों का आतंक जारी है। बेखौफ चोर आम जनता के साथ ही अम माननीयों के घर भी हाथ साफ कर रहे हैं। चोरों ने सत्ताधारी दल की केसरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक शालिनी मिश्रा के शांतिपूरी स्थित आवास में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मुख्य द्वार के ताले को तोड़कर विधायक आवास में लाखों रुपए की चोरी की है।

चोर ने विधायक शालिनी मिश्रा के आवास का ताला तोड़कर जेवरात और नगद समेत लाखों का सामान उड़ा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर शालिनी मिश्रा मोतिहारी पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जबकि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, लेकिन पुलिस को डॉग स्क्वायड से भी निराशा ही हाथ लगी।

इन सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ

विधायक शालिनी मिश्रा ने बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र केसरिया में थी, तभी मोतिहारी के घर में चोरी होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामानों का आंकलन किया जा रहा है। विधायक शालिनी मिश्रा के अनुसार, चोरों ने सोना-चांदी का करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण, अटैची में रखा 27 हजार रुपया नकद, दो सेट बर्तन, जमीन का कागजात एवं कुछ अन्य जरूरी कागजात चुराया है। उन्होंने बताया कि अभी चोरी गए सामानों का आंकलन जारी है।

मकान की ये करते थे देखभाल

दरअसल, मोतिहारी शहर के शांतिपूरी मुहल्ला में भी विधायक शालिनी मिश्रा का दो मंजिला मकान है। अदापुर थाना क्षेत्र का अमित कुमार रहता है और वह मकान की देखभाल करता है। रक्षाबंधन में अमित घर गया था और विधायक शालिनी मिश्रा रक्षाबंधन के दिन अपने मोतिहारी स्थित आवास पर आईं थी, लेकिन उसके बाद वह केसरिया लौट गईं।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

अमित घर से लौटकर आया, तो उसे विधायक के आवास में चोरी होने का पता चला। चोरों ने विधायक के आवास का ताला तोड़कर सभी कमरों को खंगाल दिया है। आवास में रखे सभी सामानों को चोरों ने तहस-नहस कर दिया है। इस चोरी की घटना को लेकर विधायक के आवास में रहने वाले अमित कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।

रिपोर्ट : ब्रजेश

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 14 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 14 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...