बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी स्थित एक बंद आवास से बीती रात चोरों ने लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली. लकड़ाखंदा जोशी कॉलोनी के इएफ-5 में रहने वाले विवेकचंद्र पांडेय अपने पैतृक गांव श्राद्धकर्म में भाग लेने चले गए थे, शुक्रवार को जब वो लौटे तो देखा कि अंदर से कुंडी बंद थी और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इन दिनों इलाके में चोरी की वारदात बढ़ गयी है जिससे लोग खौफ के साए में जी रहे हैं.
रिपोर्ट : चुमन कुमार


















