बालिका उच्च विद्यालय का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों के उपकरण की चोरी

सरिया (गिरिडीह) : सरिया थाना के ठीक सामने स्थित बालिका उच्च विद्यालय सरिया में बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत कई आवश्यक उपकरण की चोरी कर ली. इस संबंध में विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार चौधरी तथा सहायक शिक्षक मुकेश प्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 7ः30 बजे जब वे मुख्य गेट का ताला खोलकर कार्यालय का ताला खोलने आए तो वहां देखा कि दरवाजा का ताला गायब है. वहीं अंदर का अलमीरा खुला हुआ पाया गया. रजिस्टर व विभिन्न आवश्यक कागजात बिखरे पड़े थे. वहीं कार्यालय के बाहर ग्लब्स का रेपर फेका पाया गया.

उन्होंने आशंका जाहिर किया कि उनके विद्यालय में चोरी की गई है. अन्य सामग्रियों की तलाशी लेने पर हाजिरी बनाने वाला टैब, एक हजार रुपये नगद तथा सीसीटीवी के स्क्रीन सेट गायब है. विद्यालय के अन्य अलमीरा की चाबी भी चोरों ने गायब कर दी.

प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार चौधरी ने बताया कि इस घटना से विद्यालय को लगभग 20000 हजार की संपत्ति का नुकसान है. इसकी जानकारी सरिया थाना को भी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. चोरी की इस घटना की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दे दी गई है.

 

रिपोर्ट : आशुतोष/मो. आसिफ

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...