Commercial Advertisment

शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, लाखों रुपए के गहने और नकदी ले उड़े चोर

बेगूसराय : मंझौल ओपी के मंझौल गांव में शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नकदी के चोरी कर ली. बता दें कि चोरों ने घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर लगभग 5 भरी के सोने के आभूषण और 20 हजार नकदी की चोरी कर ली है. मकान मालिक को इस चोरी सूचना रविवार की सुबह तब लगी जब शिक्षिका पिंकी कुमारी छुट्टी में अपने घर आई.

पीड़िता की शिकायत पर मंझौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़ित मकान मालिक खगरिया जिले के हाइस्कूल राटन में शिक्षिका हैं. रविवार की सुबह वह अपने घर मंझौल पहुँची तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. जैसे ही घर में प्रवेश किया तो देखा कि घर के कमरे का भी ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे बक्से आलमीरा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सभी सामान को घर में इधर उधर फेंक दिया. पीड़िता के अनुसार चोरों ने करीब तीन लाख का जेवर सहित नगद लगभग बीस हजार गायब कर दिया है.

रिपोर्ट : सुमित

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...