Advertisment

96 घंटे में एक करोड़ रुपए से अधिक की चोरी

रांची:  बीते चार दिनों में  लगातार चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। 96 घंटे में एक करोड़ रुपए से अधिक की चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।

इसके बाद भी पुलिस मुहल्लों में पेट्रोलिंग नहीं कर रही है। मंगलवार को तीन अपराधियों ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचवटी नगर में दिन- दहाड़े लूटपाट की। पहले 70 साल के बुजुर्ग को कमरे में बंधक बनाया, फिर उनके घर से 10 लाख रुपए के जेवरात और 20 हजार नकद लेकर फरार हो गए।

चोरों के जाने के बाद पीड़ित महेंद्र प्रसाद ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। वे तुरंत उनके घर पहुंचे और दरवाजा खोल उन्हें कमरे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पंडरा ओपी को दी गई।

सूचना पाकर थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। महेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त कर्मी हैं। लंबे समय से वे अकेले पंचवटी नगर में रह रहे हैं। उनका बेटा रेलवे में काम करता है।

उसकी पोस्टिंग चक्रधरपुर में है। महेंद्र प्रसाद दिन के 3:30 बजे अपने घर में ताला लगाकर सब्जी लाने गए थे। शाम 4 बजे लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

वे जैसे ही अंदर गए, चोरी करने घुसे तीन चोरों ने उन्हें पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से चोरी करके चले गए।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...