फिर बढ़े घरेलू LPG गैस के दाम, जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली : फिर बढ़े घरेलू LPG गैस के दाम- देश के आम आदमी पर महंगाई की मार बदस्तूर जारी है. कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. तेल कंपनियों ने एक बार फिर से घरेलू एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. देश में अब घरेलू गैस सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुंच गया है. वहीं घरेलू एलपीजी के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हुआ है. आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी

आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा. पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है. आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं जिससे खाना पकाना और भी महंगा हो गया है.

इससे पहले 7 मई को बढ़े थे दाम

देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारीभरकम बढ़ोतरी की गई थी. इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है. वहीं आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं.

महानगरों में क्या है रेट

दिल्ली-1003 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता-1029 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई-1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई- 1018.50 रुपये प्रति सिलेंडर

19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर कितना हुआ महंगा

दिल्ली- 2354 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता-2454 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई-2306 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई- 2507 रुपये प्रति सिलेंडर

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...