मधेपुरा लोकसभा सीट पर 8 उम्मीदवार हैं मैदान में, चुनाव चिह्न हुआ आवंटित

मधेपुरा: मधेपुरा लोकसभा सीट से इस बार 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एक भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया। सोमवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विजय प्रकाश मीणा ने प्रेस वार्ता कर उक्त बातों की जनकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अभ्यर्थियों ने 22 सेट में अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से स्क्रुटनी के दौरान 7 अभ्यर्थियों का नामांकन गलत पाया गया। शेष बचे निर्दलीय समेत आठ अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान ही मतदानकर्मियों का वोटिंग कराया जाएगा। जिले के 239 कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जागरूकता अभियान और तेज किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं को चुनाव संबंधित जानकारियां साझा करने व शिकायत दर्ज कराने के लिए घर-घर जाकर चुनाव आयोग का हेल्पलाइन एप, सिविजिल की जानकारी दी जाएगी। भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन तत्पर है।

सीएस आई 22 22Scope News

मधेपुरा लोकसभा सीट 

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि वैध अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें से तीन रजिस्ट्रीकृत मान्यता प्राप्त दल के उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। जदयू के दिनेशचंद्र यादव को तीर, राजद के डॉ कुमार चंद्रदीप को लालटेन, तथा बीएसपी के मो अरशद हुसैन को हाथी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

इसके अलावा अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव आवंटित किया गया, जिसमें युवा क्रांतिकारी पार्टी के अजबलाल मेहता को तरबूज, समझदार पार्टी के उच्चेश्वर पंडित को बल्ला, भारतीय जनक्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के कामेश्वर यादव को मोतियों का हार, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के जवाहरलाल जायसवाल को बैट्री टाॅर्च और आदर्श मिथिला पार्टी के सुरेश्वर पौद्दार को गैस का चुल्हा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

मधेपुरा लोकसभा सीट 

इस दौरान मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने मीडिया को संबोधित कर कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिले में पर्याप्त बलों की तैनाती की जाएगी। बाहर से अलग अलग बटालियन के पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। वहीं जिले के खासकर 12 जगहों पर सघन जांच हेतु बैरिकेडिंग लगाया गया है। सभी वाहनों की जांच लगातार की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखा जा सके।मधेपुरा लोकसभा सीट  मधेपुरा लोकसभा सीट 

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- ROAD ACCIDENT में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने…

8 8 8 8 8

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...