ROAD ACCIDENT में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने…

मुंगेर: Road Accident –  पिछले माह सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। घायल की मौत होने के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया साथ ही सड़क पर टायर जला कर आगजनी भी की। घटना लखीसराय की है जहां बीते 21 फरवरी को एक सड़क हादसे में 8 युवकों की मौत हो गई थी जबकि पांच जख्मी हो गए थे। जख्मी सभी युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही एक घायल सावन की सोमवार को मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद परिजन शव के साथ सड़क पर उतर गए और जमालपुर धरहरा पथ को जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की। मामले की सूचना पर मौके पहुंची स्थानीय पुलिस और जमालपुर के बीडीओ नंदकिशोर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया। हालांकि परिजन शव के साथ सड़क के किनारे ही बैठे रहे और मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे।

मामले में मृतक के पिता बिरजू पासवान ने बताया कि बीते फरवरी माह में एक सड़क दुर्घटना में आठ युवकों की मौत हो गई थी जबकि पांच युवक जख्मी हो गए थे। हादसे में जान गंवाने वाले सभी म्रतिक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 20-20 हजार रूपये दिए गए थे। अब एक घायल की इलाज के दौरान मौत हुई है तो प्रशासन इसका भी मुआवजा दे।

इधर मामले में जमालपुर के बीडीओ नंदकिशोर ने कहा कि घायल की मौत दुखद बात है। मृतक के परिजनों को फ़िलहाल तीन हजार रूपये अंत्येष्टि के लिए और 20 हजार रूपये पारिवारिक लाभ दिया जा रहा है। शेष मुआवजा की राशि प्रक्रिया के बाद दी जाएगी जिसके लिए मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज तैयार की जा रही है।

मुंगेर से केएम राज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PATNA JUNCTION के समीप संदिग्ध ब्रीफकेस मिलने से फैली सनसनी, खोलने पर…

ROAD ACCIDENT ROAD ACCIDENT ROAD ACCIDENT ROAD ACCIDENT

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...