औरंगाबाद में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ गैंग रेप की आशंका

Aurangabad– डॉ विजय सिंह महाविद्यालय की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंग रेप करने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

बताया  जा रहा है कि रफीगंज प्रखंड के रहने वाली दो छात्रा किसी काम से डॉ. विजय सिंह महाविद्यालय गयी थी.

जहां से दो बाइक पर सवार होकर दोनों चार युवकों के साथ एक निजी रेस्टोरेंट के लिए निकल गयी.

 लेकिन कुछ ही देर के बाद इसमें से एक छात्रा डाकबंगला के पास बेहोश पड़ी मिली.

स्थानीय लोगों की पहल से छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद भेजा गया है.

डॉ विजय सिंह महाविद्यालय की छात्रा है पीड़िता

इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. केसरी का कहना है कि छात्रा किसी नशीले पदार्थ के कारण बेहोश हुई है.

फिलहाल और कोई बात नहीं सामने आयी है. बेहोशी की हालत में छात्रा तीन युवकों का नाम ले रही है.

 चर्चा है कि डाकबंगला के पास एक निजी रेस्टूरेंट में दोनों छात्रों ने चार से पांच युवकों के साथ खाना खाया था.

उसके बाद  इसमें से एक छात्र बेहोश हालत में पायी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है.

रिपोर्ट-दीनानाथ

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...