घर में था 40 नाग सांप का बसेरा, बच्ची की मौत के बाद हुआ खुलासा

कटिहार : एक घर में 40 नाग सांप मिला. इसका खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची की मौत हो गई.

मामला जिला के बारसोई प्रखंड अंतर्गत करणपुर पंचायत के बिजुरिया गांव की है.

बताया जाता है कि मंगलवार की रात एक पांची साल की बच्ची को सांप ने काट लिया,

जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद इस मामले का पर्दाफाश हुआ.

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

मौके पर पहुंचे सपेरे ने जब जांच की तो पता चला उसी घर में एक या दो नहीं पूरे 40 नाग था. बताया जाता है कि बच्चे आपस में घर आंगन में लुका छिपी खेल रहे थे. इसी क्रम में मो. आताब की पांच वर्षीय पुत्री तमन्ना खातून को सांप ने काट लिया. बच्ची ने तुंरत माता-पिता को इसकी सूचना दी. आनन-फानन में उसे निकट के शहर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला मुख्यालय रायगंज सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था. इलाज शुरू होते ही बच्ची ने दम तोड़ दी. उसकी मौत की खबर से पूरा गांव गम में डूब गया.

snake1 22Scope News

सांप निकालने के लिए बुलाया गया सपेरा

बच्ची की मौत से गमजदा स्वजनों ने एहतियातन उस सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुला लिया. स्थानीय सपेरे ने जब घर में छानबीन की, तो एक ही जगह पर बक्से नुमा बर्तन में 40 छोटे-बड़े जहरीले सांप मिले. वहीं दर्जनों जहरीले नाग सांप के एक साथ मिलने की सूचना मिलते ही आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं मृत बच्ची और सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. एक तरफ जहां गांव वाले घर वालों को सांत्वना दे रहे थे. वहीं दूसरी तरफ सांप को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे थे. नाग परिवार की खबर पूरे इलाके में दौड़ने लगी. कुछ लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया.

रिपोर्ट: शक्ति

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...