जबरदस्ती रास्ता कब्जा करने के विवाद में जमकर हुई 2 पक्षों के बीच मारपीट

जमुई : झाझा थाना क्षेत्र के डुमरमोह गांव में रास्ता के विवाद पर मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जनभर से अधिक लोग को चोट लगी जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से कुल छह लोगों को इलाज के लिए सूचना के आधार पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाॅक्टर के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। घायलों के बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से घायल की पहचान हरिहर साव, उसकी पत्नी रीता देवी और बेटा मुकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से घायल की पहचान विनोद ठाकुर, राजू ठाकुर और देवकी देवी के रूप में हुई है।

इलाज करवाने के बाद एक पक्ष से घायल हरिहर साव ने बताया कि प्रकाश ठाकुर की मां पांच कड़ी रास्ता आवागमन के लिए रजिस्ट्री किए हुए हैं। उसी रास्ते पर दूसरे पक्ष के लोग ढलाई कर रहा था जिसका हमने विरोध किया। दूसरे पक्ष से घायल के परिजन प्रेम ठाकुर ने बताया हरिहर साव जमीन किसी ओर जगह पर लिया और हमलोगों के जमीन पर रास्ता को लेकर विवाद कर रहा था। जिसको समझाने मेरे घर वाले गए तो वे और उनके साथ अन्य तीन लोगों ने हमलोगों के साथ लोहे के राॅड, कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगा और मेरे घर के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पक्षों का आवेदन लेकर थाना अध्यक्ष ने काउन्टर केश कर जांच पड़ताल कर रही है, आखिर मामला क्या है।

यह भी पढ़े : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से 2 ट्रक से पकड़े कई मवेशी गाय

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img