Advertisment

खेल को भी करियर बनाएं युवा – जिलाधिकारी

नवादा : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (महिला वर्ग) 2024 का आयोजन नालंदा जिला के राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है। यह बिहार में आयोजित होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। इस ऐतिहासिक आयोजन के तैयारियों के तहत एक ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ का आयोजन बिहार के सभी जिलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हरिश्चन्द्र स्टेडियम नवादा में ट्रॉफी गौरव यात्रा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने उपस्थित विधायिका, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रतिनिधिगण, खेल से जुड़े सभी खिलाड़ी एवं प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के महत्व को राज्य सरकार ने स्वीकारा और जनवरी 2024 में स्वतंत्र विभाग के रूप में यह खेल का विभाग बना है। बिहार स्टेट स्पोर्ट एसोशिएशन, खेल प्राधिकार भी निर्मित है। सभी खेल को बढ़ावा देने के लिए, खेल संस्कृति का विकास करने के लिए हमारे यूथ का हॉसला आफजायी करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। हम नवादा वासियों से अपेक्षा रखते हैं कि वे खेल क्षेत्र में ग्रामीण स्तर से लेकर प्रादेशिक स्तर पर एवं प्रादेशिक स्तर से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाएं।

यह भी देखें :

बिहार सरकार ने जो योजना बनाई है कि ‘मेडल लाओ और नौकरी पाओ’ वह भी हमारे लिए अवसर प्रदान करता है। हमारे लिए गौरव की बात है कि हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (महिला वर्ग) 2024 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। इसका आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस अवसर पर विधायिका, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी, उत्कृष्ठ खिलाड़ीगण एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : साइबर क्राइम कर रहे 15 अपराधी को SIT ने किया गिरफ्तार

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक,...

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

Jamshedpur House Demolition Notice: NGT नोटिस के विरोध में भड़के लोग,...

Jamshedpur House Demolition Notice: भुइयांडीह इलाके में प्रशासन द्वारा घर खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों में...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...