Advertisment

Chatra में गरजी कल्पना सोरेन कहा-बीजेपी आरक्षण और संविधान को कुचलना चाहती है और…

Chatra : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा ने मंगलवार को सिमरिया अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पूर्व ढोल बाजे के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रैली निकाली। झामुमो प्रत्याशी ने सिमरिया चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में माथा ठेका, सुभाष चौक के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भारी भीड़ के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

सिमरिया अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सन्नी राज के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद अनुमंडल मुख्यालय के हर्षनाथपुर मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। नामांकन सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, केंद्रीय महासचिव संजीव बेदिया, मंत्री फागु बेसरा सहित इंडिया गठबंधन के बड़ी संख्या में दिग्गज नेता शामिल हुए। जहां नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

Chatra : धर्म और संप्रदाय के नाम पर विद्वेष फैलाना चाहती है बीजेपी

जनसभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि एनडीए गठबंधन आरक्षण और संविधान को कुचलना चाहती है। धर्म और संप्रदाय के नाम पर विद्वेष फैलाना चाहती है। आदिवासियों का स्कूल बंद किया। झारखंड का पैसा भाजपा शासित राज्यों में बांट दिया। वह झारखंड का कभी भला नहीं कर सकते। वे सिर्फ लूट खसोट की राजनीति जानते हैं।

झामुमो के सरकार ने माता बहनों का ख्याल रखा। सावित्री फुले योजना और मंइया योजना से उनका भला किया। कोरोना काल में मजदूरों को विदेश से लेकर आए। हर जाति धर्म और वर्ग का ख्याल रखा। किसी को भूख से मरने नहीं दिया। झामुमो की सरकार ही प्रदेश का समग्र विकास कर सकती है। उन्होंने एक बार फिर झामुमो को समर्थन देने की अपील की। जनसभा को फागु बेसरा, संजीव वेदिया सहित महागठबंधन के कई नेताओं ने संबोधित किया।

सिमरिया भ्रष्टाचार मुक्त बनाऊंगा-मनोज कुमार चंद्रा

इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा ने आमजनों से आशीर्वाद मांगा और कहा है कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के आम आवाम के लिए मेरे स्वर्गीय रामचंद्र राम पिताजी ने पिछले 35 वर्षों तक संघर्ष किया है और गरीब-गुरबों की उत्थान के लिए आवाज बंद कर खड़ा रहने का काम किया। मैं भी पिछले 15 वर्षों से लगातार क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहा हूं।

मैं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऊंगा और आमजनों के हर सुख- दु:ख में रहने के साथ- साथ सभी जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरने का कार्य करूंगा, उन्होंने आमलोगों से एक बार मौका मांगा है कहा है कि आपके आशीर्वाद को ऋण के रूप शुद्ध समेत आपका सिमरिया का बेटा चुकाएगा।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...