थाने में चले थप्पड़, खूब हुआ हंगामा, महिला थाना प्रभारी और JLKM की नेत्री..

Dhanbad: बाघमारा महिला एवं बाल संरक्षण थाना में उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी और झारखंड लोक कल्याण मोर्चा (JLKM) की महिला जिला अध्यक्ष भारती महतो के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। थाने में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार भारती महतो एक युवक और युवती के विवाद को सुलझाने की मंशा से थाने पहुंची थी। उनका आरोप है कि लड़की की मां और भाभी को सुबह से थाने में बैठा कर रखा गया, जबकि लड़के के परिजनों को बिना पूछताछ के छोड़ दिया गया। जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया, तो थाना प्रभारी वर्षा कुमारी गुस्से में आ गई और पर भारती महतो को थप्पड़ मार दिया।

इस घटना से आक्रोशित भारती महतो ने भी जवाब में थाना प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद थाने का माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से भारती महतो को थाने से बाहर निकाला गया।

विरोध में थाने पहुंचे कार्यकर्ता, नारेबाजी

घटना की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम के दर्जनों कार्यकर्ता महिला थाना पहुंच गए और पुलिस के रवैये के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस द्वारा आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है।

स्थिति को काबू में करने के लिए कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। डुमरी विधायक जयराम महतो को भी घटना की जानकारी दी गई, लेकिन वे फिलहाल स्टेशन से बाहर होने के कारण थाने नहीं पहुंच सके।

महिला थाना प्रभारी और JLKM नेत्री दोनों पक्षों के बयान

भारती महतो ने बयान देते हुए कहा कि अगर महिला अधिकारी ही इस तरह की अभद्रता करेंगी तो आम लोगों का पुलिस पर से विश्वास खत्म हो जाएगा। यह एक शर्मनाक घटना है। वहीं महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी मिंज से जब मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने कोई बयान देने से इंकार कर दिया।

रिपोर्टः आदर्श गुप्ता

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel