बेनीपट्टी में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर मचा बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां

मधुबनी : मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कलुआही हाईस्कूल मैदान में शनिवार को आयोजित सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया। जब पवन सिंह मंच पर नहीं पहुंचे। कार्यक्रम विधायक विनोद नारायण झा के समर्थन में आयोजित किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, फैंस की नाराजगी बढ़ती चली गई।

Goal 7 22Scope News

पवन सिंह के नहीं आने से नाराज समर्थकों ने पंडाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी

आपको बता दें कि पवन सिंह के नहीं आने से नाराज समर्थकों ने पंडाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कुर्सियां व बैनर फेंक दिए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत सुरक्षा बलों को तैनात किया। बताया जा रहा है कि पवन सिंह का हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से नहीं आ सका, जिसके चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बेतिया पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह, कहा- ‘कमल के फूल’ पर बटन दबाकर NDA प्रत्याशी को जिताएं

अमर कुमार कर्ण की रिपोर्ट

Ranchi Weather Update: सुबह कुहासा, अगले 3 दिनों में गिरेगा न्यूनतम...

 रांची में सुबह कुहासा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3...

Bihar MLC Election 2026: जन सुराज पर नकदी बांटने के आरोप,...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

Bihar Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, सुबह-रात...

Bihar Weather Update, पटना: बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा और पछुआ हवाओं के...