यूपी के हर जिले में जल्द होंगे दो-दो फॉरेंसिक मोबाइल वैन

डिजिटल डेस्क : ‍ यूपी के हर जिले में जल्द होंगे दो-दो फॉरेंसिक मोबाइल वैन। यूपी के हर जिले में जल्द ही फॉरेंसिक मोबाइल वैनों की संख्या बढ़ेगी। यूपी के हर जिले में फॉरेंसिक मोबाइल वैनों की संख्या दो-दो रखना तय हुआ है। इस बारे में खुद CM Yogi आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है। CM Yogi ने घोषणा की है कि जल्द ही यूपी के हर जिले में 2-2 फॉरेंसिक मोबाइल वैन की सुविधा उपलब्ध होगी।

CM Yogi ने यूपी में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भर्ती का दिया निर्देश

CM Yogi आदित्यनाथ ने फॉरेंसिक विज्ञान पद्धति पर जोर देते हुए इसे कानन सम्मत तथ्यपरक अन्वेषण के लिए अहम बताया है। CM Yogi ने लखनऊ में कहा कि – ‘तीन नये कानूनों के अनुपालन में फॉरेंसिक का अहम रोल है। इन कानूनों के क्रियान्वयन में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की अहम भूमिका है। इसके दृष्टिगत फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया को तेज किया जाए। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

CM Yogi ने यूपी के हर जिले को फॉरेंसिल पद्धति सुविधा से मजबूत बनाने पर किया फोकस

यूपी में बेहतर कानून-व्यवस्था और घटना  वआपराधिक कृत्यों का तथ्यपरक विधिसम्मत खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक पद्धति पर फोकस है। खुद CM Yogi आदित्यनाथ इसके लिए खासे संजीदा है। यूपी में CM Yogi  आदित्यनाथ ने किसी एक जिला या जिला विशेष नहीं, बल्कि हर जिले को फॉरेंसिक विज्ञान पद्धति वाली सुविधाओं से लैस करने पर फोकस किया है।

उन्होंने इस दिशा में सभी जरूरी पहल के लिए निर्देश दिया है।  लखनऊ में CM Yogi ने कहा कि –‘वर्तमान में प्रदेश के सभी जनपदों में एक-एक फॉरेंसिक मोबाइल वैन संचालित हो रही है। ऐसे में अब शीघ्र ही सभी जनपदों में एक-एक और नयी फॉरेंसिक मोबाइल वैन की सुविधा उपलब्ध कराए जाएं’। 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...