1 अगस्त 2025 से बदलने जा रहे हैं ये 6 फाइनेंशियल नियम, जेब पर पड़ेगा असर!

Desk. 1 अगस्‍त 2025 से आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले वित्तीय नियमों में भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। SBI क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG गैस सिलेंडर की कीमत, UPI लेनदेन लिमिट, CNG-PNG रेट्स, एयर टर्बाइन फ्यूल और बैंक हॉलिडे तक, ये बदलाव आपके मासिक बजट को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन 6 प्रमुख बदलावों के बारे में

1. SBI क्रेडिट कार्ड पर फ्री इंश्योरेंस कवर होगा बंद

अगर आप SBI कार्ड होल्डर हैं, तो आपके लिए एक बड़ा झटका है। 11 अगस्त 2025 से SBI कार्ड कुछ को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद करने जा रहा है। अभी तक SBI ने UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, PSB, करूर वैश्य बैंक, इलाहाबाद बैंक जैसे बैंकों के साथ मिलकर ELITE और PRIME कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपेय या 50 लाख रुपये तक का कवर ऑफर किया था। लेकिन अब यह सुविधा समाप्त हो जाएगी।

2. 1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की तरह 1 अगस्त 2025 को रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभावित है। पिछले महीने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 60 रुपये कम किए गए थे। हालांकि, घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इस बार घरेलू LPG सिलेंडर प्राइस कट की उम्मीद की जा रही है।

3. 1 अगस्त से लागू होंगे UPI के नए नियम

UPI यूजर्स के लिए 1 अगस्त से कई नए नियम लागू होने वाले हैं। NPCI ने पेमेंट सिस्टम को बेहतर और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कई लिमिटेशन लागू की हैं। एक दिन में 50 बार से ज्यादा बैलेंस चेक नहीं कर सकेंगे। मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट को दिन में केवल 25 बार ही चेक कर पाएंगे। AutoPay ट्रांजेक्शन केवल तीन टाइम स्लॉट में ही प्रोसेस होंगे। फेल ट्रांजेक्शन का स्टेटस आप 1 दिन में सिर्फ 3 बार चेक कर सकेंगे, वो भी 90 सेकेंड के अंतराल पर।

4. CNG और PNG के दामों में बदलाव संभव

CNG और PNG प्राइस चेंज भी 1 अगस्त से संभावित है। आखिरी बार अप्रैल 2025 में इनकी कीमतों में बदलाव हुआ था, जब मुंबई में CNG की कीमत 79.50 रुपये प्रति किलोग्राम और PNG 49 रुपये प्रति यूनिट थी। अगस्त में फिर से कीमतों में संशोधन हो सकता है, जिसका असर सीधे परिवहन खर्च पर पड़ेगा।

5. अगस्त में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी

RBI बैंक होलीडे लिस्ट अगस्त के अनुसार, अगस्त महीने में त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले से छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

6. ATF की कीमतें भी होंगी अपडेट

1 अगस्त को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव की संभावना है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ATF प्राइस रिवीजन करती हैं। ATF की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर हवाई टिकट के दामों पर पड़ता है।

Saffrn

Trending News

Koderma में विकास की नई मिसाल,चाराडीह में अत्याधुनिक पंचायत भवन का...

Koderma: Koderma में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस...

धनबाद के स्कूल में Re-admission पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग,...

Dhanbad: झारखंड सहित देशभर के प्राइवेट स्कूलों में Re-admission और फीस वृद्धि से अभिभावक काफी परेशान हैं। रांची में डीसी ने प्राइवेट स्कूलों में...

जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर नव-निर्मित पार्किंग...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों...

पटना सिटी में दिनदहाड़े भयंकर चोरी, TT के घर से 10...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना स्थित भूतनाथ रोड एचआईवी सेल्फ के फ्लैट पटना जंक्शन पर पदस्थापित विनोद कुमार सिन्हा टीटी...

Dhanbad-Ranchi मुख्य मार्ग NH 32 केन्दुआडीह में धंसी सड़क, लोगों में...

Dhanbad: Dhanbad के केन्दुआडीह थाना के समीप धनबाद–रांची मुख्य मार्ग एनएच 32 का दोनों  हिस्सा अचानक धंस गया जिससे अफरा-तफरी मच गई और बड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img