बंद घर का ताला तोड़कर चोर ने उड़ाए 2.50 लाख नगद और आभूषण, जांच में जुटी पुलिस

उधवा/साहेबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र के आतापुर पंचायत अंतर्गत दुर्गा मंदिर टोला गांव में देर रात चोर ने एक बंद घर में घुसकर लाखों रुपए समेत आभूषण की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर राधानगर पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और छानबीन में जुट गई.

मामले को लेकर पीड़ित पिनाकी घोष उर्फ प्रियरंजन घोष ने बताया कि गुरुवार को करीब 1:30 बजे वह अपने परिवार को लाने बरहरवा गया था. वह बरहरवा से शुक्रवार की सुबह अपने घर आतापुर लौटा तो, देखा कि गली का दरवाजा टूटा हुआ है. घर के अंदर प्रवेश करने पर दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ मिला.

घर के अंदर प्रवेश करने के बाद अंदर रखे सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ मिला. उन्होंने आगे बताया कि अलमारी में रखे करीब 2.50 लाख नगद समेत कीमती आभूषण गायब था. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इस दौरान घटना की सूचना राधानगर थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद को दी गई.

सूचना पाकर थाना प्रभारी ने तुरंत गश्ती दल को मौके पर भेजा. इधर गश्ती दल में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक जय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. मामले को लेकर पीड़ित पिनाकी घोष ने थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

रिपोर्टः अजीत कुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img