सेंधमारी कर चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में चोरी वारदात थम नहीं रही है. यहां आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है. ताजा मामला मनियारी हाट के पास की है, जहां चोरों ने सेंधमारी कर दो दुकानों को निशाना बनाया. बताया जाता है कि चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस की तमाम दावे और रात्रि गस्ती के बाद भी चोरी की घटना कम नहीं हो रही है. जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में चोरों ने जमकर तांडव मचाया. मनियारी हाट के पास से दो दुकानों का दीवार तोड़कर लाखों के सामान लेकर फरार हो गये.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. जिसके बाद आज अहले सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि उनके दुकान का दीवार टूटा हुआ है. जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का दीवार तोड लाखों का सामान गायब है. जिसके बाद सस्थानीय थाना को सूचना दी गई. वहीं सूचना पर पहुंची मनियारी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट : विशाल

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...