झंडा चौक में तनाव के बाद हालात सामान्य, बाजारों में लौटी रौनक

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित ऐतिहासिक झंडा चौक में मंगलवार रात हुए विवाद के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। बीते दिन मंगला जुलूस के दौरान हुए विवाद के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था, लेकिन अब बाजारों में रौनक लौट आई है। ईद और रामनवमी की तैयारियों के लिए लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए सड़कों पर निकले हैं।

परंपरागत रूप से रामनवमी से पहले हर मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है। इस बार जुलूस के दौरान विवादित गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग की घटनाएं हुईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवा में फायरिंग करनी पड़ी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई में तीन लोग घायल हो गए, जबकि कुछ पुलिस अधिकारी भी झड़प के दौरान चोटिल हुए। पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।हालांकि, अब हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं। बाजारों में ईद और रामनवमी को लेकर खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि शांति बनी रहे।

इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए

फिलहाल, प्रशासन की कड़ी निगरानी के चलते इलाके में शांति बनी हुई है, और लोग त्योहारों की तैयारियों में जुटे हैं।

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...