झंडागड़ी को लेकर फिर गरमाया माहौल: अजय तिर्की बोले- झंडा जरूर गाड़ा जाएगा, बिल्डरों से सांठगांठ का आरोप

रांची: झंडागड़ी विवाद को लेकर शनिवार को क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल देखा गया। आदिवासी नेता अजय तिर्की ने स्पष्ट कहा कि “भले ही आज झंडा नहीं गाड़ पाए हों, लेकिन आने वाले दिनों में झंडा जरूर गाड़ा जाएगा। यह भूमि आदिवासियों की है और इस पर उनका हक है।” उन्होंने बिल्डरों और प्रशासन पर आदिवासियों को उजाड़ने की साजिश का आरोप लगाया।

अजय तिर्की ने कहा कि जब झंडा हटाया गया था, उस वक्त कोई ‘लोकल पहान’ मौजूद नहीं था, लेकिन अब झंडा लगाने की बात आते ही नियम-कानून की दुहाई दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बिल्डरों से पैसे लेकर कुछ स्थानीय लोग झंडा हटवाने की कोशिश कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “बिल्डरों ने कुछ लोगों को पैसे दिए हैं, और जब वे झंडा नहीं हटा पा रहे हैं तो अब उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर काम नहीं किया तो उनका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।” तिर्की ने यह भी आरोप लगाया कि झंडा हटाने के वक्त बिल्डर का भतीजा भी वहां मौजूद था, जिससे यह साफ होता है कि यह पूरा मामला सुनियोजित है।

इस दौरान जब निशा भगत के बारे में पूछा गया, तो अजय तिर्की ने उनके मानसिक संतुलन पर सवाल खड़े किए और कहा कि वह विवाद को हवा देने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कैरेक्टर सोशल मीडिया पर पहले ही उजागर हो चुका है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...