महंगी बोतल में नकली शराब की ऐसे होती थी तस्करी और फिर….

183
महंगी बोतल में नकली शराब की ऐसे होती थी तस्करी और फिर....
महंगी बोतल में नकली शराब की ऐसे होती थी तस्करी और फिर....
Advertisment

Dhanbad-धनबाद जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त किया है। यह कार्रवाई तेतुलमारी पेट्रोल पंप के पास की गई है। उत्पाद विभाग ने इस मामले में एक सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisment

उपायुक्त से मिला था निर्देश

इस मामले में उत्पाद सहायक आयुक्त संजय कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त से निर्देश मिली थी कि नकली शराब की तस्करी किया जा रहा है जिसके बाद एक टीम बनाकर तेतुलमारी के पास छापेमारी की गई जिसमें पुलिस को दो पेटी नकली शराब जब्त की गई।

ये भी पढ़ें-ये कैसा पत्थर जो तालाब में तैरता नजर आया, उठाया तो नजर आने लगे राम ! 

जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 20 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह होटलों में नकली शराब की सप्लाई करता है। शराब के महंगे बोतलों में नकली शराब भरकर उसको सस्ते दामों में होटलों में सप्लाई करता है।

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates