Dhanbad : धनबाद के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह साहेबगंज चौक के समीप आज जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाड़ी एवं कांग्रेस नेता शरीफ अंसारी दोनों के अध्यक्षता में की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता उपस्थित रहे।
ये भी पढे़ं- Breaking : सुप्रियो का खुला ऑफर, असम का सीएम पद छोड़कर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बन जाए हिमंता…
Dhanbad : कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मंत्री डॉ इरफान को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि डॉ इरफान अंसारी झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची से अपने घर जामताड़ा जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से फकीरडीह साहेबगंज चौक के समीप स्वागत किया गया।
ये भी पढे़ं- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से पोषण सखी दीदियों ने की मुलाकात…
वहीं इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मीडिया को बताया कि इस बार झारखंड राज्य में स्वास्थ्य विभाग जो बेहद लचर व्यवस्था में थी उसे बहुत जल्द सुधार किया जाएगा। लोगों ने सरकारी अस्पतालों का मीडिया के समक्ष खूब पोल खोला। मौके पर इंडिया गठबंधन के नेतागण, सभी पंचायतों के मुखिया, मोबिन अंसारी सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे।
राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—
Highlights


















