घने कोहरे की मार से 100 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित, ट्रेनें भी लेट

डिजिटल डेस्क :  घने कोहरे की मार से 100 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित, ट्रेनें भी लेट। जारी ठंड के मौसम में कड़ाके की सर्दी के साथ ही घने कोहरे की चादर ने जनजीवन को बुरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया है। अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह 100 से भी ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

यही हाल, लखनऊ के अमौसी और वाराणसी में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का है। यहां दृश्यता शून्य होने के चलते विमानों को उड़ान भरने लायक अनुकूल माहौल ही नहीं मिल पा रहा। यही हाल रेल यातायात का भी है। ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं एवं की ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं।

दो दर्जन से अधिक दूरगामी ट्रेनें लेट…

देश के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को ठंड के साथ लोगों को कोहरे की भी मार झेलनी पड़ी। घने कोहरे की चादर बिछने से और दृश्यता अधिकांश जगहों पर शून्य होने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली से यूपी – बिहार की ओर आवाजाही करने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के विलंब से चलने की सूचना है।

इनमें से कई ट्रेनों का ब्योरा भी सामने आया है। इनमें ट्रेन संख्या 12565 – बिहार एस क्रांति एक्सप्रेस 165 मिनट लेट है जबकि ट्रेन संख्या 15743 – फरक्का एक्सप्रेस 137 मिनट लेट है।

इसी तरह  ट्रेन संख्या 15658 – ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 193 मिनट लेट, ट्रेन संख्या 12397 – महाबोधि एक्सप्रेस 228 मिनट लेट,  ट्रेन संख्या 12555 – गोरखधाम एक्सप्रेस 173 मिनट लेट,  ट्रेन संख्या  12451 – श्रमशक्ति एक्सप्रेस  162 मिनट लेट,  22413 – एनडीएलएस हमसफर एक्सप्रेस  169 मिनट लेट  और  12987 – आरजेपीबी तेजस राज एक्सप्रेस  110 मिनट लेट बताई जा रही हैं।

घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के एक बच्चा अपने दादा की गोद में।
कोहरे और कड़ाके की घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के एक बच्चा अपने दादा की गोद में।

ट्रेन संख्या 14217 – उंचाहर एक्सप्रेस 354 मिनट , ट्रेन संख्या 12427 – रीवा एएनवीटी एक्सप्रेस: 176 मिनट, ट्रेन संख्या  12367 – विक्रमशिला एक्सप्रेस  153 मिनट,  12429 – प्रयागराज एक्सप्रेस  185 मिनट,  ट्रेन संख्या 12391 – श्रमजीवी एक्सप्रेस 111 मिनट लेट, ट्रेन संख्या 14207 – पद्मावत एक्सप्रेस 69 मिनट, ट्रेन संख्या 12229 – लखनऊ मेल: 64 मिनट और  ट्रेन संख्या 15127 – काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस  124 मिनट लेट से चलीं।

इसी तरह ट्रेन संख्या 12419 – लखनऊ एसी एक्सप्रेस  132 मिनट,  ट्रेन संख्या 12557 – सप्त क्रांति एक्सप्रेस  124 मिनट,  22181 – जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस 136 मिनट, ट्रेन संख्या 12485 – गोंडवाना एक्सप्रेस 106 मिनट, ट्रेन संख्या 12447 – यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 205 मिनट और  ट्रेन संख्या 14624 – पातालकोट एक्सप्रेस 336 मिनट लेट से चल रही हैं।

इसी क्रम में ट्रेन संख्या  12723 – तेलंगाना एक्सप्रेस 104 मिनट, ट्रेन संख्या 12155 – आरकेएमपी एनजेडएम एक्सप्रेस 88 मिनट, ट्रेन संख्या 12413 – राजधानी एक्सप्रेस 482 मिनट और ट्रेन संख्या 12485 – एनईडी एसजीएनआर एसएफ एक्सप्रेस  508 मिनट लेट से चलने की सूचना है।

विमानन कंपनियों ने कोहरे के चलते उड़ानों में देरी के लिए यात्रियों से जताया खेद…

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो एयरलाइंस ने सुबह 5.04 बजे सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट रहने की अपील की।राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से हर दिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।

एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सुबह 5.52 बजे एक्स पर एक पोस्ट में बताया, ‘घने कोहरे के कारण उड़ानों के प्रस्थान पर असर पड़ा है, हालांकि, कैट III नियम अनुपालन वाली उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित हो रही हैं।’

डायल ने यात्रियों से उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा और यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद भी जताया। इंडिगो ने कहा, ‘हमारी सलाह हैं कि आप हवाई अड्डे तक की अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें क्योंकि दिल्ली में कोहरे की स्थिति के कारण दृश्यता कम है और यातायात धीमा हो गया है।’

 दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कोहरे के चलते उड़ानों में हुई देरी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कोहरे के चलते उड़ानों में हुई देरी।

बिहार और पूर्वी के 21 जिलों में घने कोहरे से दृश्यता हुई शून्य…

पूर्वी यूपी के 21 जिलों और इससे सटे बिहार के गांगेय इलाकों के साथ सरयू, सोन, गंडक आदि नदियों के तटीय इलाकों में भी घना कोहरा का चादर वाली स्थिति होने की सूचना है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में घना कोहरा छाया हुआ है।

साथ ही संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गौरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में घना कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही गोंडा, हरदोई, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर और सहारनपुर में भी घना कोहरा छाया है।

शीतलहर और घने कोहरे का असर।
शीतलहर और घने कोहरे का असर।

इसी क्रम में शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरे की चादर बिछी है। यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की उम्मीद है। राज्य के कई हिस्सों में 11 और 12 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।

इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बारिश की वजह तापमान में थोड़ी कमी आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जनवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद कंपकंपी वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img