Danger को दावत दे रहा बिहारशरीफ में यह दीवार, कभी था…

नालंदा: बिहारशरीफ के महात्मा गांधी रोड पर स्थित शहर का सबसे पहला सिनेमा हॉल नाज सिनेमा का दीवार बड़े खतरे को आमंत्रण दे रहा है। इस इलाके में हर वक्त लोगों की चहल-पहल रहती है। दीवार गिरने की स्थिति में है और अगर यह दीवार गिर गई तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक समय में यह मनोरंजन का केंद्र रहा था। पिछले कुछ साल से बंदी की दंश झेलने के बाद हॉल बंद हो गया।

धीरे-धीरे कर भवन और परिसर को तोड़ दिया गया मगर एक छोड़ के दीवार को वैसे ही छोड़ दिया गया है, जो कभी भी टूटकर गिर सकता है। यह आसपास के लोगों और वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सिनेमा हॉल हमारे बचपन की यादों से जुड़ा है, लेकिन अब यह एक बड़े खतरे में तब्दील हो गया है। हर दिन हजारों लोग इस इमारत के पास से गुजरते हैं, इस दीवार के ठीक नीचे दुकान लगाते है लेकिन कोई भी इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहा।

जल्द ही इस इमारत का तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो एक बड़ा हादसा कभी भी घट सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने आनन फानन में इस मार्ग के दोनों तरफ बैरकेटिग लगाकर आवागमन को रोक दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि दीवार को गिराने का काम किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  बच्चा को RO का पानी पीना पड़ा महंगा, टीचर ने जमकर की कुटाई…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Danger Danger Danger

Danger

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...