यह रुकेगा नहीं, 10 साल मुख्यमंत्री अच्छा चलाये, हत्या आम बात है, पुलिस थेथर हो गई है – गोपाल मंडल

155
यह रुकेगा नहीं, 10 साल मुख्यमंत्री अच्छा चलाये, हत्या आम बात है, पुलिस थेथर हो गई है - गोपाल मंडल
यह रुकेगा नहीं, 10 साल मुख्यमंत्री अच्छा चलाये, हत्या आम बात है, पुलिस थेथर हो गई है - गोपाल मंडल
Advertisment

भागलपुर : पटना में बीते दिनों व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड व बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने हत्या को आम बताया है। साथ ही यह भी कहा कि यह कभी नहीं रुकेगा होते रहेगा। भाई-भाई का हत्या कर देता है, उन्होंने कहा कि पुलिस तो अपना काम कर ही रही है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार क्या कर लेगी।

Advertisment

Goal 6 22Scope News

नीतीश कुमार कहां कहां जाएंगे, कहा पुलिस महकमे में लचर व्यवस्था है – गोपाल मंडल

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार कहां-कहां जाएंगे। इसी बयान में गोपाल मंडल पलट गए। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में लचर व्यवस्था है। 10 साल तक मुख्यमंत्री ने अच्छा से चलाया। इसके बाद पुलिस का मनोबल बढ़ता गया वह तो थेथर होता ही है। हम सरकार के विरुद्ध नहीं बोलते हैं व्यवस्था के विरुद्ध बोलते हैं। अपराध पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे बात करेंगे। विपक्ष इस पर क्या बोलेगा 2005 के पहले जो कोहराम मचा है। वैसा तो नहीं हुआ है। कितने आईएएस पलायन हो गए। आईएएस की पत्नी को पकड़ कर ले जाता था सामूहिक बलात्कार किया जाता था। पटना से व्यवसायी लोग पलायन होना चाहते थे।

यह भी पढ़े : पप्पू यादव ज्वाइन करेंगे JDU, विधायक गोपाल मंडल ने कहा…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Advertisement