इस साल झारखंड पुलिस के अधिकारी समेत सात कर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, जानें नाम

रांची. इस साल स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के सात पुलिस अधिकारी और कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) दीपक कुमार पाण्डेय, अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह, आरक्षी गोपाल गंझू, स०अ०नि० सच्चिदानंद सिंह, हव० उमेश सिंह, आरक्षी सुभाष दास एवं आरक्षी रवीन्द्र टोप्पो शामिल हैं।

इसके लिए पुलिस अधिकारी समेत तीन को वीरता पदक

28 दिसंबर 2022 को भाकपा (माओवादी) रिजनल कमेटी सदस्य रविन्द्र गंझु के हथियार बंद दस्ते लोहरदगा जिला के बगड्डु थानान्तर्गत कारगो जंगल में भ्रमणशील होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद सीआरपीएफ एवं लोहरदगा जिला पुलिस के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) दीपक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम सर्च अभियान पर निकली। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को लक्षित कर नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी। इसके बदा सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गयी।

सर्च अभियान के दौरान सब जोनल कमाण्डर पांच लाख इनामी नक्सली गोविन्द बिजिया को गिरफ्तार किया गया तथा सब जोनल कमाण्डर 5 लाख इनामी नक्सली चन्द्रभान पाहन को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। हालांकि इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी थी। इस अभियान दल में दीपक कुमार पाण्डेय, तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, (अभियान) लोहरदगा वर्त्तमान पुलिस अधीक्षक गढ़वा, अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह एवं आरक्षी गोपाल गंझू की वीरता को सम्मानित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वीरता पुलिस पदक से सम्मनित किया है।

इसके लिए चार पुलिस कर्मियों को वीरता पदक

वहीं 7 मार्च 2019 को टीएसपीसी नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर जगेश्वर गंझु उर्फ जग्गु के दस्ते के 12-15 हथियार बंद उग्रवादी चतरा एवं हजारीबाग जिला के केरेडारी, टंडवा एवं पिपरवार थाना क्षेत्र में भ्रमण की जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक, चतरा द्वारा एक अभियान टीम का गठन करते हुए सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के कम में पुलिस को देखते ही नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी। इसके बाद पुलिस बल द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई।

इसमें सर्च अभियान के दौरान तनी नक्सलियों का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सब जोनल कमांडर जगेश्वर गंझु उर्फ जगु, प्रकाश महतो एवं चन्द्र गंझु के रूप में किया गया। इस अभियान में शामिल स०अ०नि० सच्चिदानंद सिंह, हव० उमेश सिंह, आरक्षी सुभाष दास एवं आरक्षी रवीन्द्र टोप्पो की वीरता को सम्मानित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वीरता पुलिस पदक से सम्मनित किया है।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...