Holi में घर वापस आने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगी कंफर्म सीट….रेलवे ने की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

Jharkhand: Holi को लेकर रेलवे ने तैयारी शुरु कर दी है। Holi के मौके पर कई शहरों से लोग बड़ी संख्या में झारखंड आते हैं, या झारखंड से बाहर जाते हैं । लोग नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहते हैं और Holi में लोग अपने घर वापस आना चाहते हैं ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ताकी लोगों को घर आने और काम पर वापस जाने में सुविधा हो।

इस रुट से होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Holi को देखते हुए रांची रेल मंडल से रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-अजमेर-रांची और रांची-जयनगर-रांची स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं, टाटानगर रेल मंडल से टाटानगर-किशनगंज-टाटानगर और टाटानगर-बक्सर-टाटानगर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है।

Read More:सम्राट चौधरी का राबड़ी देवी पर तंज, कहा- सबूत है तो नाम बताएं, 24 घंटे में भेजेंगे जेल…

बढ़ाई जा सकती है स्पेशल ट्रेनें

इसे लेकर रांची रेल मंडल के अधिकारियों ने कहा कि अगर यात्रियों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होती है तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या आगे भी बढ़ाई जा सकती है। रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-अजमेर-रांची और रांची-जयनगर-रांची इन ट्रेनों के संचालने से झारखंड से यूपी, राजस्थान और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को खास लाभ होगा हालांकि बीच के स्टेशन में उतरने वाले यात्रियों को भी सहुलियत मिलेगी।

डॉ प्रदीप वर्मा ने भी रेल मंत्री को लिखा है पत्र

बता दें रांची से राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने भी बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर Holi पर विशेष ट्रेनों के संचालन की बात कही थी। ऐसे में होली में घर वापस आने वाले लोगों को काफी सहुलियत होगी और सीट नहीं मिलने के कारण लोगों की होली खराब नहीं होगी लोग परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

 

 

 

 

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...