कटकमदाग के बेस में जितिया मेला आयोजित, हजारों लोग हुए शामिल

हजारीबाग. कटकमदाग स्थित बेस गांव में जितिया मेला आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक महापर्व में जिला परिषद सदस्य जीतन राम, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के पुत्र सूर्यांश कुमार, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू मिथिलेश कुमार, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी एवं हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जितिया मेला का आयोजन

इस शुभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य जीतन राम ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत हमें हमारी पहचान और गौरव देती है। हमें इसे संजोकर आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित और सशक्त रूप में पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

मुखिया दीपक यादव, पंचायत प्रतिनिधि सुखदेव राणा, पूर्व मुखिया कौलेश्वर महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर राणा, तिलेश्वर सिंह भोक्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, अजय तुरी, राजेश ठाकुर, राजेन्द्र कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, शशि ठाकुर, मंटु साव, संजय सांवत, रामअवतार शर्मा, शिवपाल यादव, प्रमेश्वर यादव, बिरजू रवि, अमृत पासवान, चंदन सिंह, मनीष चौधरी, विशेश्वर चौहान, राजेन्द्र मास्टर, चंदन राणा, भास्कर कुमार, राहूल मंडल, पवन गिरि, सांसद प्रतिनिधि अजय साव, मिथलेश यादव और मंडल अध्यक्ष अरुण राणा सहित बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को उल्लासित और सफल बनाया।

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...