Advertisment

PM को धमकी देना व्यक्ति को पड़ा महंगा, सुल्तानगंज महेशी से हुई गिरफ्तारी

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज महेशी से पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार दौरे पर आने को लेकर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक महेशी के रहने वाले समीर कुमार रजंन हैं। जान से मारने की धमकी की जानकारी सुरक्षा एजेंसी को प्राप्त हुई। जांच के क्रम में सामने आया कि मंटू चौधरी नामक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरा के दौरान जान से मारने की धमकी दी है। सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) हृदय कांत झा को दी गई।

Goal 5 22Scope News

SSP ने त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर जांच की शुरू, फिर गिरफ्तार हुआ युवक

एसएसपी हृदय कांत झा ने मामले में त्वरित संज्ञान में लेकर पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में टीम गठित किया गया और 71 वर्षीय मंटू चौधरी को हिरासत में लिया गया। मंटू चौधरी मैट्रिक भी पास नहीं है और छोटा मोबाइल इस्तेमाल करता है। मंटू ने बताया कि उनका भतीजा समीर कुमार रजंन के साथ उसका जमीनी विवाद चलता है और वह बड़ा मोबाइल इस्तेमाल करता है और फंसाने के लिए उसने ऐसा किया होगा। इसके बाद पुलिस ने समीर को हिरासत में लिया और उसके मोबाइल का जांच पड़ताल किया। जिसमें पाया गया कि उसका मोबाइल उसके फिंगर प्रिंट से खुलता है और मोबाइल में वह वाट्सअप मिला। उसके द्वारा वीपीएन नबंर का इस्तेमाल कर वाट्सअप किया गया है। जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है और समीर कुमार रजंन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : Breaking : पटना से बिक्रमगंज के लिए निकले PM नरेंद्र मोदी, देंगे कई बड़ी सौगात…

यह भी देखें :

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...