Dhurwa Half Murder में साजिशकर्ता और शूटर सहित तीन गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में…

Dhurwa Half Murder : राजधानी रांची के धुर्वा में कुछ दिनों पहले पार्षद वेद प्रकाश पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता धीरज मिश्रा सहित दो को गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : खाने के बाद नहीं दिया पैसा, चापड़ से काटकर कर दी हत्या, फिर… 

हालांकि मामले का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। गिरफ्तार अन्य अपराधियों में शूटर सत्य पाठक शामिल है जो कि पंडरा का रहने वाला है। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जो कि घटना के दौरान रेकी किया था। घायल वेद प्रकाश का इलाज पारस हॉस्पीटल में चल रहा है जहां वे जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

Dhurwa Half Murder : पुरानी रंजीश में दी गई हत्या को अंजाम

इस घटना का मुख्य वजह पुरानी रंजीश बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलुस में शामिल वेदप्रकाश के पैर पर धीरज मिश्रा ने स्कॉर्पियो चढ़ा दिया था। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने धीरज मिश्रा की जमकर पिटाई कर दी थी और उसके वाहन में भी तोड़फोड़ की थी। इसी का बदला लेने के लिए धीरज ने वेद प्रकाश के हत्या की सुपारी दी थी।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...