राजीव रंजन हत्याकांड का मुख्य शूटर सहित 5 गिरफ्तार, अवैध समान भी बरामद 

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां चकिया में चर्चित संवेदक राजीव रंजन हत्याकांड के मुख्य शूटर सहित पांच अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांचों की गिरफ्तारी एएसपी राज के नेतृत्व में तुरकौलिया थाना के बिजुलपुर गांव से हुई है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली सूचना के पश्चात गठित टीम ने गांव की घेराबंदी कर हत्या में शामिल सहित अपराधियों को घर में संरक्षण देने के आरोप में बिजुलपुर गांव निवासी धामू कुमार उर्फ अरमान पिता बालेश्वर ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि जिले का टाॅप टेन अपराधी एवं संवेदक हत्याकांड सहित कई अन्य हत्या में शामिल कुख्यात कुणाल सिंह का शार्गिद मुख्य शूटर पुष्कर सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए तुरकौलिया थाना के बिजुलपुर गांव में एकत्रित हुए थे। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें एसएचओ तुरकौलिया अनिल कुमार, एसएचओ बंजरिया प्रभाकर पाठक, जिला आसूचना ईकाई के अखिलेश मिश्र, ज्वाला सिंह,मिथिलेश कुमार,पुअनि वेदा भारती, पुअनि ईश्वर बैठा, प्रशिक्षु पुअनि सुधीर कुमार, जिला सूचना इकाई के चिरंजीवी, लव कुमार सिंह एवं सशस्त्र बलों की टीम को उनके नेतृत्व में शामिल किया।
तत्पश्चात पुलिस ने उक्त गांव की धेराबंदी करते हुए धामू कुमार के घर की तालाशी की गई। जहां से मुख्य शूटर पुष्कर सिंह पिता विपिन बिहारी सिंह ग्राम कुड़िया थाना पीपराकोठी, विपुल सिंह पिता रमेश ठाकुर ग्राम सरियतपुर थाना पीपरा, उज्जवल सिंह पिता स्व. प्रमोद सिंह ग्राम चैलाहां थाना बंजरिया, अमित श्रीवास्तव पिता रमाशंकर प्रसाद सपगढ़ा थाना चिरैया को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। जबकि धामू उर्फ अरमान की गिरफ्तारी अपराधियों को शरण देने के आरोप में की गई है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल, पांच कारतूस, दो चाकू, 1.28 किलोग्राम चरस, एक स्काॅर्पियो व एक बाइक बरामद की है। एएसपी राज ने बताया कि गिरफ्तार पुष्कर एक शातिर अपराधी है। जिसके विरूद्ध पिपराकोठी थाना में हत्या के चार मामले सहित पुलिस पर हमला, रंगदारी एवं एके-47 की बरामदगी सहित चकिया में संवेदक राजीव रंजन हत्याकांड़ का मामला दर्ज है। वहीं विपुल सिंह पर चकिया थाना में संवेदक हत्या मामले का अभियुक्त है।
वहीं अन्य गिरफ्तार बदमाश भी हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे। इस हत्याकांड में पुलिस का अनुसंधान अब भी जारी है। मामले में नामजद राहुल सिंह मुखिया सहित अन्यों की खोज की जा रही है। जल्द ही अन्य अभियुक्त दबोच लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को चकिया के वार्ड 21 निवासी राजीव रंजन की हत्या अपराधियों ने नाम पूछने के पश्चात कर दी थी। बकौल एएसपी इस संदर्भ में प्रत्येक अनुमंडल में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में संवेदको के साथ बैठक कर संवेदको को इस तरह की हरकत करने वालो के संबंध में जानकारी देने को कहा जायेगा।
राजीव रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...