Gumla: चैनपुर में सड़क हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

Gumla: चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है और तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग तेज रफ्तार और नशापान के चलते सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला चैनपुर के छतरपुर के समीप सामने आया है, जहां एक सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Gumla: हादसे में तीन किशोर घायल

मिली जानकारी के अनुसार, रातु गांव निवासी नवीन तिर्की पिता राम लोहरा, उम्र 14 वर्ष, अंकेश लकड़ा पिता अमृत लकड़ा, उम्र 15 वर्ष और ससिंदर मुंडा पिता जितू मुंडा एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार होकर हर्रा निवासी अपने दोस्त से मिलकर चैनपुर लौट रहे थे। तभी छतरपुर के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Gumla: तीनों सदर अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को जानकारी दी और तीनों घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि तीनों किशोरों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह घटना एक बार फिर चैनपुर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती चिंता को रेखांकित करती है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते हो रहे ये हादसे चिंता का विषय है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...