गया : वजीरगंज प्रखंड का सुढनी गांव के नजदीक बंशी नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 07 वर्षीय रजनीश (पिता रामजनम यादव), 06 वर्षीय पुष्कर कुमार (पिता- संतोष यादव), 07 वर्षीय अमरजीत कुमार (मिंटू पासवान) नदी में नहाने गये थें, इसी क्रम में नदी में डुबने से मौत हो गई। पुलिस के प्रयास से तीनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है।
रिपोर्टः-पुरुषोत्तम कुमार


















