दरभंगा: दरभंगा में शौचालय की टंकी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य का गंभीर हालत में डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई साथ ही परिजनों में कोहराम मच गई। घटना दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 की है जहां काम करने के दौरान शौचालय का ढक्कन टूट जाने से एक मजदूर नीचे गिर गया। उसे बचाने के लिए गए दो अन्य मजदूर की भी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सुशील राम, सुधीर राम और नवल राम के रूप में की गई जबकि संजय राम का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में स्थानीय भोलू यादव ने बताया कि शौचालय के टंकी में चार व्यक्ति गिर गए थे जिन्हे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है। एक साथ तीन लोगो की मौत से इलाके में मातमी सनाटा पसर गया है।
घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार और एसडीओ विकास कुमार ने जानकारी ली और हादसे की जांच की बात कही है। वही उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर हर सम्भव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। वही उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि संजय राम का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- अगर सरकार अपने Promise पूरे नहीं करेगी तो जनता उखाड़ फेंकेगी, यात्रा के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने…
दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट
Toilet Toilet Toilet
Toilet
Highlights


