Advertisment

Crime : आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या

रांची: आपसी विवाद के कारण तीन लोगों की हत्या हो गई है। मामला ओरमांझी थाना क्षेत्र का है। ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला के झांझी रेलवे स्टेशन के पास हुई है। यह घटना गुरूवार की दोपहर की है। घटना एक परिवार के बीच आपसी विवाद के कारण हुआ।

तीन लोगों की हत्या

जिसमें तीन लोगों की हत्या हो गई है।  मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (42 वर्ष), सरिता देवी (39 वर्ष) और संजू देवी (25 वर्ष) शामिल हैं। इस घटना के बाद, पुलिस की मौके पर भारी संख्या में तैनाती कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए रिम्स भेज दिया है और आगे की जांच जारी है घटना के बारे मे मिल रही जानकारी के अनुशार घटना की शुरुआत उस समय हुई थी जब जनेश्वर बेड़िया के खेत में उसके गोतिया के जानवर ने लगी फसल को नुकसान पहुंचाया।

इसके बाद, दोनों पक्षों के बीच विवाद प्रारंभ हो गया। विवाद इतना अधिक बड़ा हो गया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया इसके परिणामस्वरूप, तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित रिएक्शन दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया है। इस मामले में प्रभारी ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा ने यह बताया कि जानवर के द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने के कारण उक्त विवाद की शुरुआत हुई थी।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...