भारत-नेपाल बॉर्डर से तीन आतंकी पकड़े गये, इनमें दो पाकिस्तान के

Desk. भारत-नेपाल बॉर्डर से तीन आतंकी पकड़े गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर से तीन आतंकी को गिरफ्तार किया है। तीनों ने नापाक मंसूबों से भारत में प्रवेश किया था, लेकिन यूपी एसटीएफ ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया है। तीन आतंकियों में दो पाकिस्तान और एक जम्मु कश्मीर के हैं।

भारत-नेपाल बॉर्डर से तीन आतंकी पकड़े गये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पकड़े गये आतंकियों में मोहम्मद अल्ताफ बट पाकिस्तान के रावलपिंडी और सैयद गजनफर इस्लामाबाद के रहने वाले हैं। वहीं नासिर अली जम्मू कश्मीर का निवासी है। मोहम्मद अल्ताफ के बारे में बताया जा रहा है कि वह हिजबुल मुजाहिदीन के कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है।

बताया जा रहा है कि यूपी के महराजगंज स्थित भारत-नेपाल बॉर्डर से मंगलवार रात को तीन आतंकी भारत में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पकड़े गये आतंकियों से जांच एंजेंसी पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में कई खुलासे हो सकते हैं।

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...