कोडरमा के सतगांवा से तीन युवक हथियार सहित गिरफ्तार

कोडरमा: सतगावां थानाक्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधी बिहार-झारखंड में सक्रिय चंदन गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं. इस पूरे गिरोह में 8 से 10 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही हैं, जो कोडरमा से सटे सतगावां के बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय बताये जा रहे हैं. ये अपराधी व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने का काम करते हैं. पिछले दिनों एक ईट भट्ठा व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया, तो पुलिस की तफ्तीश के दौरान इस गिरोह के सदस्यों का नाम सामने आया था. पुलिस ने अभियान चलाकर संगठित अपराध की तैयारी में जुटे चंदन गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि संगठित अपराध को अंजाम देने वाला चंदन गिरोह सतगावां से सटे सीमावर्ती इलाकों में कमीशन लेकर शराब तस्करी का काम भी करवाया करते थे. उन्होंने बताया कि इस गिरोह के बाकी बचे सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट- अमित कुमार

कोडरमा में तेजी से फैल रहा कोरोना, देखिए प्रशासन की तैयारी

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन...

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...