गया : बोधगया में प्रवास कर रहे तिब्बती समुदाय के लोगों ने गुरुवार को तिब्बती लोकतंत्र दिवस की 61वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान तिब्बत के बौद्ध लामाओं ने चीनी सरकार के दमनकारी नीतियों का विरोध किया और संदेश दिया कि तिब्बत समस्या का हल सिर्फ शांति ही है।
बोधगया स्थित तिब्बती बौद्ध मंदिर में तिब्बती समुदाय के लोग इकट्ठे हुए और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की वर्षगांठ मनायी। इस मौके पर बौद्ध लामाओं ने विशेष पूजा अर्चना करके दुनियां में अमन शांति की कामना की।
तिब्बती बौद्ध लामाओं ने अपने मुल्क की आजादी के लिए विशेष अनुष्ठान की और भगवान से शांति के मार्ग पर चलकर ही देश की आजादी की कामना की। साथ ही भारत में भी अमन, शांति कायम रहे और प्रगति की ओर भारत तेजी से बढ़े। इसकी आशीष भगवान बुद्ध से मांगा।
तिब्बत मंदिर के प्रभारी लामा आमजी ने बताया कि तिब्बतियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। इस दिन तिब्बती लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की 61वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। जिसमें सर्वश्रेष्ठ धार्मिक एवं राजनीतिक चरित्र को समाहित है।
रिपोर्ट : पुरुषोत्तम कुमार


















