तिलैया पुलिस ने किया लूट कांड का उद्भेदन, 4 अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा : कोडरमा पुलिस को लूट कांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोडरमा की तिलैया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही लूट कांड का उद्भेदन कर दिया है. साथ ही पुलिस ने लूटकांड में शामिल 4 अपराधियों को लूटी गई मोटरसाइकिल और पैसे के साथ गिरफ्तार किया है.

दरअसल तिलैया के वंदना स्वीट्स में काम करने वाले महेंद्र यादव छठ पूजा में अपनी पगार लेकर अपने घर हरली बिरसोडीह छठ जा रहे थे, तभी गांधी स्कूल रोड स्थितं एंजेल स्कूल के पास चार अपराधियों ने महेंद्र यादव के साथ मारपीट करते हुए उनकी मोटर साईकिल और उनकी पगार 5 हजार रुपये और मोबाइल छीन फरार हो गए. जिसके बाद महेंद्र यादव भागते-भागते तिलैया थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

जिसके बाद तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और पुलिस ने गोमो स्थित महतो अहरा के पास से घटना को अंजाम देने वाले चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही इन अपराधियों के पास से लुटे गए 4600 रुपये और मोबाइल बरामद किए गए है.

पुलिस ने इन अपराधियों के निशानदेही पर लुटे गए मोटरसाइकिल को बरकट्ठा के अतरो से बरामद कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि ये अपराधी जुए की लत और शराब के सेवन की वजह से घटना को अंजाम दिए थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों पर कांड दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा हैं.

रिपोर्ट : कुमार अमित

रोहतास एसपी ने चलाया रात्रि विशेष अभियान, 88 अपराधी गिरफ्त में

Dhanbad News: भू-धंसान के बाद BCCL का बड़ा एक्शन, बुलडोजर चलते...

Dhanbad News: BCCL ने धनबाद के कतरास में सोनारडीह OP इलाके में आने वाले टांडाबारी में ज़मीन धंसने से प्रभावित क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई...

JPSC PT Result 2026 पर हाईकोर्ट की रोक हटी, रिजल्ट जारी...

झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC पीटी रिजल्ट पर लगी रोक हटाई। उम्र सीमा में 4 साल की छूट को सही ठहराते हुए कोर्ट ने याचिका...

Chatra Crime News: हरिकीर्तन से लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ...

Chatra Crime News: झारखंड के चतरा जिले में घरेलू झगड़े के कारण एक महिला की मौत हो गई। कुंडा पुलिस स्टेशन इलाके के सिकिदाग...