श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी और मार्ग में बदलाव, हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित

रांची: श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08610/08609) के मार्ग, समय-सारणी और परिचालन दिवसों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल (08610): शनिवार और सोमवार को परिचालन

  • यह ट्रेन 12 जुलाई से 11 अगस्त तक हर शनिवार और सोमवार को रांची से रात 11:00 बजे रवाना होगी।

  • प्रमुख स्टेशनों पर इसका आगमन और प्रस्थान समय इस प्रकार रहेगा:

    • मुरी: 12:07 AM

    • बोकारो स्टील सिटी: 1:20 AM

    • धनबाद: 4:15 AM

    • जसीडीह: 7:30 AM

    • किउल: 10:20 AM

    • सुलतानगंज: 12:02 PM

    • भागलपुर आगमन: 1:00 PM

भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (08609): रविवार और मंगलवार को परिचालन

  • यह ट्रेन 13 जुलाई से 12 अगस्त तक हर रविवार और मंगलवार को भागलपुर से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी।

  • यह ट्रेन देवघर, जसीडीह, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मुरी होते हुए रांची सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी।

  • प्रमुख स्टेशनों पर प्रस्थान समय:

    • देवघर: 4:25 PM

    • जसीडीह: 4:45 PM

    • किउल: 7:25 PM

    • कोडरमा: 11:25 PM

    • हजारीबाग टाउन: 12:42 AM

    • बरकाकाना: 2:25 AM

    • मुरी: 4:00 AM

  • कोच संरचना: 14 कोच – 2 SLRD, 3 सामान्य श्रेणी, और 9 द्वितीय श्रेणी स्लीपर।

हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस के समय में अस्थायी बदलाव

दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है:

  • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036):

    • 15, 16 और 19 जुलाई को हटिया से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

  • खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035):

    • 14, 17, 18 और 20 जुलाई को खड़गपुर से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!