सब लोग अपने घर और दुकान के आगे लिखें ‘अजगैबीनाथ धाम’, श्रावणी मेला का उद्घाटन करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा….

भागलपुर: आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत के साथ ही श्रावणी मेले का भी आगाज हो गया है। भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, भागलपुर के प्रभारी मंत्री संतोष सिंह, भूमि एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसएसपी भी उपस्थित थे।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज में 20 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले स्थायी धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास करने के साथ ही श्रावणी मेला एप और श्रावणी मेला एक झलक पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गुलामी ने हमारी पहचान मिटाने की काफी कोशिश की लेकिन हम अपनी पहचान को बरक़रार रखने में आज भी सफल हैं। सरकार लगातार काम कर रही है, सरकार अपनी व्यवस्था भी बना रही है बस आम जनमानस से आग्रह है कि अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठानों के आगे अजगैबीनाथ धाम जरुर लिखे, इसमें आपको कोई रोक नहीं सकता है।

यह भी पढ़ें – आबादी से अधिक ‘आधार’, ये है सीमांचल का सच

सुल्तानगंज का नाम अजगैबीनाथ धाम करने की मांग पर उन्होंने कहा कि पिछली बार आये तो उम्मीद थी कि अगुवानी पुल बन कर तैयार रहेगा जिसका लाभ कांवरियों को भी मिलेगा, लेकिन कुछ भ्रष्ट मानसिकता के लोगों की वजह से पुल पूरा नहीं बन सका। हमने अपनी कलम से उस कंपनी को डीबार घोषित किया और वार्निंग दी कि जब तक यह पुल पूरा नहीं होगा तब नया कोई काम नहीं मिलेगा।

वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में जिस तरह से मरीन ड्राइव बना है उसी तरह से सुल्तानगंज से भागलपुर के बीच मरीन ड्राइव बनाने का आग्रह किया है। जहां तक पुल की चिंता है यह हमारा ही ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस सुपरस्ट्रक्चर का पुल नए स्वरूप में उस हिस्से में बनाया जाएगा, सुल्तानगंज में जल्द न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा और जब यह बनेगा अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट कहलायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में तबादलों का दौर जारी, एक दर्जन IPS किये गए इधर से उधर…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...