छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने महिला थाने में लगायी गुहार

Bokaro- नगर थाना क्षेत्र से एक मनचले के द्वारा एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है.

मनचले के द्वारा छात्रा के साथ काफी लम्बे अर्से के छेड़खानी की जा रही है,

स्कूल आते-जाते जबरन उसका रास्ता रोक कर बात करनी की कोशिश की जाती है,

साथ ही इंकार करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है.

महिला थाने में दर्ज की गयी छेड़खानी की शिकायत

पीड़ित परिवार ने इस मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगायी है.

मामला दर्ज होते ही मनचले की खोज तेज हो गयी है,

लेकिन इसकी भनक लगते ही मनचला फरार हो गया है.

पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं.

इसके पहले भी पीड़िता के परिजनों के द्वारा आरोपी की मां से शिकायत की गयी थी.

लेकिन आरोपी की मां ने उस लड़के से अपना किसी तरह का संबंध होने से ही इनकार कर दिया.

छात्रा के साथ छेड़खानी : पीड़िता परिवार में नहीं है कोई पुरुष सदस्य

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 4 बेटियां है.

आरोपी परिवार अकेला और असहाय समझ कर ऐसी हरकत कर रहा है.

इस मामले में मुहल्ले के लोग भी कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं.

छात्रा के साथ छेड़खानी : आपराधिक प्रवृति का है मनचला

लेकिन यह चर्चा भी तेज है कि आरोपी एक मनचला और आपराधी प्रवृति का है.

मुहल्ले में उसका किसी न किसी से झगड़ा होता ही रहता है.

पीड़ित परिवार से भी उसका कई बार झगड़ा हो चुका है.

उसके आपराधिक प्रवृति से तंग आकर आरोपी की मां ने उसे बोकरो से बाहर भेज दिया था.

ताकि वह कुछ काम धाम कर सके, लेकिन मनचला का काम में मन नहीं लगा.

और वह वापस आ गया और एक फिर से पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगा.

पुरानी पेंशन लागू, लेकिन फंड कहां से लायेगी हेमंत सरकार- आजसू

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...